हरियाणा IPS सुसाइड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने BJP, RSS पर साधा निशान। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा IPS Y पूरन कुमार की आत्महत्या को जातिगत भेदभाव में जोड़ा। राहुल गांधी ने BJP, RSS को निशाना करते हुए बोला दलित और वंचितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर चिंता जताई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा पुलिस महानिरीक्षक वाई पुरन कुमार के मौत पर बयान दिया है। पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ में अपने घर में गोली लगने से घायल के स्थिति में पाए गए।
राहुल गांधी ने मौत का आरोप जातिगत भेदभाव को बताया है बोला है कि हरियाणा आईपीएस अधिकारी वाई पुरन कुमार के आत्महत्या गहराते हुए सामाजिक जहर का प्रतीक बताया है ।
आत्महत्या नोट
2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी पूरन कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में स्थित अपने घर में गोली लगने से घायल की स्थिति में पाए गए । वे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गए थे।
उनकी पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बुधवार को राज्य के डीजीपी शत्रुंजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर जाति आधारित भेदभाव और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर के निर्देश पर उन्हें झूठा सबूत गडकर शिकायत में फसाने की साजिश रची जा रही है। राहुल गांधी ने कहा जब एक IPS अधिकारी को अपनी जाति के कारण अपमान और उत्पीड़न सहना पड़ता है, तो कल्पना कीजिए कि एक आम दलित नागरिक किन परिस्थितियों में जी रहा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का अपमान और अब पूरन जी की मृत्यु—यह घटनाएं बताती है कि वंचित वर्ग के खिलाफ अन्याय अपनी चरम सीमा पर है।
राहुल गांधी ने कहा BJP , RSS की नफरत और मानवादी सोच ने समाज को विश से भर दिया है। दलित आदिवासी पिछड़े और मुस्लिम आज न्याय की उम्मीद खोज रहे हैं। यह संघर्ष केवल पूरन जी का ही नहीं बल्कि हर उस भारतीय का है जो संविधान समानता और न्याय में विश्वास रखता है।
आरोपियों की गिरफ्तारी हो
IAS अमनीत पी कुमार ने कहा ” मेरे पति ने नोट में जितने लोगों के भी नाम लिखे हैं उनके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जानी चाहिए। इन सभी आरोपियों को तुरंत सस्पेंड और गिरफ्तार करना चाहिए। ताकि सबूत के साथ छेड़छाड़ ना हो पाए। मेरे परिवार को सिक्योरिटी कवर दिया जाए। हमें जान का खतरा है खासकर मेरी दो बेटियों को। हमारे परिवार के अधिकारों और गरिमा की रक्षा की जाए। उन्होंने सीएम से कहा कि मेरे पति के मौत के 48 घंटे के बाद भी FIR नहीं दर्ज हुआ क्योंकि आरोप ताकतवर अधिकारियों के खिलाफ है। मुझे आशंका है कि अब आरोपी मुझे बदनाम करेंगे
अमनित ने अपने पति की पोस्टमार्टम की मंजूरी अभी नहीं दी है क्योंकि अपने पति की आरोपियों की सजा की मांग कर रही है
निष्कर्ष
इस पूरे ब्लॉक से यह निष्कर्ष निकाल है राहुल गांधी के हिसाब से इस समय सबसे ज्यादा उत्पीड़न दलित समाज है और निचले दर्ज के लोग हैं हाल ही में CJI के ऊपर जूता फेंकना हुआ बिहार में एक लड़के की जाति पूछ के पीट-पीट के मारना हुआ या कोई भी सनसनी खबर जो कि दलितों को दबा के रखना में और एक किसी निश्चित वर्ग के लोगों को उत्प्रेरण देने में काम आ रहे हैं तो राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर निशाना साधा |

Leave a Reply