ऑनलाइन दोस्ती से लेकर बलात्कार करने तक का मामला सामने आ रहा है जबकि यह बहुत ही गलत है प्रेमानंद जी से एकांत मुलाकात कराने का झांसा देकर मथुरा का एक लड़का आगरा की लड़की के साथ किया दुष्कर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में रहने वाले एक लड़के ने अपने आप को प्रेमानंद जी महाराज का भक्ति बात कर लड़की को अपने जाल में फसाया और उसे मथुरा बुलाया ।
लड़की को झांसा देकर मथुरा बुलाया
मथुरा के एक व्यक्ति ने आगरा की एक लड़की के साथ प्रेमानंद जी से एकांत मुलाकात करने का झांसा देकर मथुरा बुलाया फिर उसे एक होटल में ठहरने को कहा और फिर उसके काफी में नशीली दवाई देकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म करके उसका वीडियो बना लिया फिर लड़की को इसके बारे में जैसे ही पता चला वह पुलिस के पास गई और सारी घटना पुलिस को बताई मथुरा पुलिस आरोपी सुंदरम राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया ।
मथुरा पुलिस
कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि यह घटना 12 सितंबर की है जब पीड़िता को मथुरा बुलाया गया और उसे झांसा दिया गया, दरअसल आरोपी और महिला के बीच एक महीने से ऑनलाइन वार्तालाप हो रही थी फिर 12 सितंबर को उसने महिला से बताया कि प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करना कंफर्म हो गया है तो महिला ने अपने भाई के साथ वृंदावन पहुंचने का निर्णय लिया फिर मथुरा में उसे वह लड़का मिला और उसने ऐसा कहा की वह महाराज जी के भक्तों में से एक है और फिर लड़की के भाई से कहा कि वहां गाड़ी आगे नहीं जा सकती आप गाड़ी पार्किंग में लगाकर खड़े रहिए फिर वह लड़का गाड़ी पार्किंग में लगाकर खड़ा रहा फिर उसके बाद ऐसा दुष्कर्म करने का मामला सामने वही आया ।
आश्रम न ले जाकर होटल ले गया
वह महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया लेकिन वह आश्रम की बजाय मथुरा की एक होटल में ले गया वहां उसने काफी मंगवाई और उसमें नशीली पदार्थ मिला दिया काफी पीने के बाद महिला बेहोश हो गई और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया और फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा, वही आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसे अपने हवश का शिकार बनाया , लड़की के शिकायत के आधार पर मथुरा पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश किया जहां से उसे भारतीय न्याय संहिता की सम्बंधित धाराओं के तहत उस पर केश दर्ज कर लिया गया , और पुलिस डिजिटल एविडेंस जुटाने में लगी हुई है, ऐसी खबर देखने के लिए सब्सक्राइब कीजिए ऑनलाइन्स वन को |
निष्कर्ष
दरअसल लोगों को यह चेतावनी सरकार भी देती आई है और प्रेमानंद जी महाराज के तरफ से भी यह बातें जन जन तक पहुंचाई जाती है कि जो उनसे मिलने आते हैं उन्हें प्रेमानंद जी से मिलने का सिर्फ एक ही नियम है कि वह सुबह आपको टोकन लेना पड़ेगा और अपना आधार कार्ड का फोटो कॉपी जमा करना पड़ेगा और ना ही कोई पैसा लगता है और ना ही कोई रिश्वत ली जाती है तो इन सब चीजों के बहकावे में न आए और डायरेक्ट प्रेमानंद जी से दर्शन करने के लिए सुबह लाइन में लग के टोकन ले ।

Leave a Reply