प्रेमानंद जी ने बताया पढ़ाई में मन कैसे लगेगा

विद्यार्थी जीवन और ब्रह्मचर्य – प्रेमानंद जी के विचार

महाराज जी ने कहा कि अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता तो आपको अपने दिमाग को शांत करना चाहिए और उसे फोकस करने के लिए किसी एक जगह स्थित करना चाहिए |

और सबसे आसान है अपने दिमाग को रिफ्रेश करना मतलब अच्छे-अच्छे किताब पढ़ना संस्कार में रहना ब्रह्मचर्य का पालन करना और जो ग्रंथ हैं उनको पढ़ना शुरू कर दे क्योंकि आप धीरे-धीरे ग्रंथ के छोटे-छोटे कॉपियां भी पढ़ना शुरू करेंगे तो आपके अंदर बहुत बड़ा बदलाव आएगा जिससे आपका Focus बढ़ेगा और आप जिस भी फील्ड में जाना चाहते हैं जैसे डॉक्टर इंजीनियर पॉलिटिक्स आप उसमें Success प्राप्त जरूर करेंगे क्योंकि आपका Focus बढ़ जाएगा ।

अध्यात्म के साथ आगे बढ़े

महाराज जी कहते हैं कि उनका मानना है कि लोगों को अपने गृहस्थ जीवन के साथ आगे बढ़ना चाहिए वह कभी यह नहीं कहते हैं कि आप बाबा बन जाइए आप माला जपिये उनका कहना है आप छोटे-छोटे संस्कार से शुरू कीजिए छोटे-छोटे अध्याय से शुरू कीजिए और अपने लाइफ में आगे बढ़िया आजकल तो सुनने को भी मिल जा रहा है अगर आप पढ़ना नहीं चाहते हैं तो बहुत सारे रास्ते हैं जिसके थ्रू आप संस्कार और अध्यात्म को ग्रहण कर सकते हैं ।

चिंता के कारण मन ना लगना

जब लोग गलत रास्ते पर चलते हैं और मजा—मजा में वह काम गलत कर लेते हैं लेकिन उसके बाद उनका मन चिंतन में फंस जाता है तो आपको उससे बचने के लिए उस चिंतन को सही जगह पर लगाए जैसे भागवत रास्ते पर पढ़ाई में करियर में और एक जगह फोकस करें जिससे आपका जो चिंतन है वह सही रास्ते पर जाए क्योंकि मन का काम है चिंतन करना तो उस से सही जगह पर चिंतन कराए ।

विद्यार्थी को ब्रह्मचर्य से रहना चाहिए

प्रेमानंद जी कहते है कि विद्यार्थी जीवन का सबसे पहला कदम है ब्रह्मचर्य क्योंकि ब्रह्मचर्य से ही आपका मन शांत रहेगा आपका फॉक्स बढ़ेगा और आप जिस काम को कर रहे हैं उसमें आपका मन लगेगा और जब तक शादी ना हो जाए तब तक आपको ब्रह्मचर्य से रहना ही चाहिए क्योंकि उस से जो अंदर की गलत चेतना है गलत चिंता है वह खत्म हो जाएगी और आपका पढ़ाई में मन लगेगा ।

विद्यार्थी जीवन में मांस और शराब का सेवन न करें

महाराज जी का कहना है कि अगर आप विद्यार्थी जीवन में हैं तो आप कभी भी शराब को हाथ ना लगाए और कोशिश करें कि मांस से भी दूर रहें क्योंकि उससे आपका दिनचर्या खराब होता है मांस खाने से आपका बुद्धि भ्रष्ट होती है शराब पीने से आप गलत आचरण में फंस जाते हैं और गलत वीडियो ना देखें गलत आवाज ना सुने गलत लोगों के साथ न जाए गलत चीज से दूर रहें जिससे आप अपने जीवन में जिस लक्ष्य को पाना चाहते हैं उसे पा सकते हैं।

पढ़ाई कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है

गुरुजी कहते हैं कि अगर आप सही दिशा में पढ़ाई कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको घबराना नहीं चाहिए क्योंकि अच्छे कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाते हैं क्योंकि अगर आप आज पढ़ाई कर रहे हैं और आज आपको सफलता नहीं मिल रही है को कहीं ना कहीं कुदरत आपको किसी और रास्ते पर ले जाना चाहते हैं क्या पता आप एक अच्छे शिक्षक बन जाए जो लोगों को वही ज्ञान बताएं जो आप पड़े हैं क्या पता आप एक अच्छे प्रवक्ता बन जाएं एक अच्छे नेता बन जाए तो आप घबराएं नहीं और लगातार मेहनत करते रहिए ।

निष्कर्ष

पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए मांस मदिरा से दूर रहना चाहिए और एकांत में पढ़ना चाहिए अगर कोशिश करें कि आप सुबह उठकर पढ़ें जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ जाएगी याद करने की क्षमता बढ़ जाएगी । तो यह रहे कुछ महाराज जी के बताए हुए ज्ञान अगर आप इसे फॉलो करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *