सावन की तीसरी सोमवार, क्या करें और क्या ना करें

सावन की तीसरी सोमवार, क्या करें और क्या ना करें Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज ने सावन में आने वाली सोमवार के बारे में क्या बताया और खास कर तीसरी सोमवार के बारे में बताया है कि लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए अगर आपको इस बारे में Intrest है तो हमारे ब्लॉक को पूरा पढ़िए इसमें पूरे डिटेल्स दिए गए हैं |

1. जिन लोगों की कुंडली और विवाह में बाधा है

और मन अशांत रहता है, जिनकी मनोकामनाएं अधूरी हो या फिर मानसिक शांति चाहिए उनके लिए सोमवार वरदान साबित हो सकता है । इस दिन तो सुबह उठे और स्वच्छ पानी से स्नान करें स्वच्छ कपड़ा पहने धुला हुआ और महादेव के मंदिर में जाकर एक लोटा जल अवश्य चढ़ा दे।

2. आज का दिन कन्याओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है

विशेष रूप से इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र पुष्प और जल अर्पित करना चाहिए। पूरी सावन लड़कियों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है और उसमें भी सोमवार तो विशेष रूप से लड़कियों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

3. इस दिन क्या नहीं करना चाहिए
इस दिन किसी भी प्रकार का मांस का सेवन न करें और गलत आचरण ना करें, मदिरा का सेवन न करें, गलत आचरण ना करें, किसी को गलत ना बोले , किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें।
ऐसा कोई भी काम ना करें कि आपका व्यवहार से सामने वाला दुखी हो या उसके जीवन में कोई कठिनाई आए Premanand ji Maharaj Jivani

4. दूध कैसे चढ़ाएं
बहुत से लोग गर्म दूध को या दूध में शक्कर मिलाकर प्रभु को चढ़ा देते हैं, ऐसा करना वर्जित है अगर आप शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो स्वच्छ ठंडा और कच्चा दूध चढ़ाएं इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और प्रभु आपसे बहुत ही प्रसन्न होंगे।

5. सबसे जरूरी बात
दिखावे या सेल्फी के लिए मंदिर ना जाए शिव पूजा में दिखावा नहीं भावना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि प्रभु आपकी आत्मा देखते हैं आपकी सेल्फी नहीं, आपका स्टेटस नहीं, तो पूजा करने के लिए ही मंदिर जाए दिखावे के लिए नहीं ।
पूरे भाव से अपने आप को महादेव के प्रति समर्पित करें, उनसे अपने अंदर की सारी मनोकामनाएं बता दें।

निष्कर्ष
सावन का यह तीसरा सोमवार आपके जीवन में खुशियां ला सकता है महादेव आप से प्रसन्न हो सकते हैं आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है इन बातों का ध्यान रखें और अपना दिन अच्छे से बिताए और केवल स्टेटस और सेल्फी के लिए मंदिर ना जाए ।

Comments

One response to “सावन की तीसरी सोमवार, क्या करें और क्या ना करें Premanand Ji Maharaj”

  1. RAGHU BHAI Avatar
    RAGHU BHAI

    JAY SHRI MAHAKAL MUJHE BAHUT ACHCHA LAGA PADHAKAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *